उत्तर प्रदेश : गन्ना सर्वे के लिए पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण, पारदर्शिता पर जोर

पीलीभीत : किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा आगामी पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए गन्ना फसल सर्वे को पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में चीनी मिल और गन्ना विभाग के सभी पर्यवेक्षक शामिल हुए। मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने निर्देश दिए कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने सर्किल में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सर्वे करेंगे। सर्वे शुरू होने से पहले ग्राम प्रतिनिधियों और गन्ना किसानों को सूचना देना अनिवार्य होगा, ताकि किसान समय पर खेत पर मौजूद रह सकें। उन्होंने कहा कि सर्वे उसी किसान के नाम दर्ज किया जाएगा, जिसके नाम राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज होगी। यदि भूमि पट्टे पर आवंटित है तो सर्वे उसी किसान के नाम किया जाएगा।

प्रशिक्षण में बताया गया कि, पौधा गन्ने का सर्वे खेत की भुजाओं का मापन कर वास्तविक क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा। गन्ना किस्मों का अंकन सावधानी से किया जाएगा और सर्वे के दौरान फसल की स्थिति, अन्य आवश्यक जानकारी, पौधशाला या प्रदर्शन प्लॉट का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशी राम भार्गव ने कहा कि गन्ना विभाग के लिए यह सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन तय किया जाता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here