उत्तराखंड : भाकियू द्वारा गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

उधम सिंह नगर : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने राज्य सरकार से गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की।संगठन के अनुसार, गन्ना खेती की लागत काफी बढ़ गई है। बुआई, उर्वरक और अन्य खर्चे भी बढ़ गये है, और इसलिए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करना जरुरी है।

भाकियू के सदस्यों ने नादेही चीनी मिल के सभागार में बुधवार को बैठक का आयोजन किया था।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यूपीएफसी आदि एजेंसियों के जरिए किसानों का धान खरीदा था। सात अक्तूबर 2024 के बाद से खरीदे गए धान का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इस दौरान नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) पर बढ़ाए गए मूल्य को वापस लेने, स्मार्ट विद्युत मीटरों का विरोध करने सहित अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम चतर सिंह चौहान को दिया गया। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, चौधरी किशन सिंह, मुख्तियार सिंह घुम्मन, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here