उत्तराखंड: गन्ना किसान एवं प्रशिक्षण संस्थान में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम

काशीपुर : गन्ना किसान एवं प्रशिक्षण संस्थान टकाभरी शेखवाला में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कृषक प्रशिक्षण में किसानों को गन्ना बुआई की विविध विधियां, सिंचाई व्यवस्था, कीट प्रबंधन और उर्वरकों के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। कृषक गोष्ठी का शुभारंभ इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि, गन्ने की वैज्ञानिक विधि से बुआई करने से उत्पादन बढ़ने की संभावना होती है। गन्ना उत्पादन बढ़ने से किसान अपनी लागत वसूलने के साथ जादा राजस्व अर्जित कर सकते है।गन्ना आयुक्त की ओर से जारी गन्ना आपूर्ति नीति किसानों के लिए बेहद लाभप्रद है।

विशेष सचिव सुजेश चंद्र नवानी ने किसानों को समिति का सदस्य बनने के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद चौधरी ने गन्ना में लगने वाले रोग कीट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गन्ने की नवीनतम प्रजातियां के संबंध में किसानों को अवगत कराया। सीडीआई अंगिरा सिंह ने किसानों को सह फसली खेती के लाभ एवं सह फसली खेती करने की वैज्ञानिक विधि को समझाया। इस मौके पर गन्ना विकास निरीक्षक देव ज्योति रमोला, मनोज लांबा, सुरेंद्र सिंह पंवार, चंद्रपाल, विनोद कुमार, देव ज्योति, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here