उत्तराखंड: कोल्हुओं पर गन्ने के दामों में गिरावट

रुड़की : राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद कोल्हू पर दाम कम हुए हैं। अब तक गन्ना कोल्हुओं पर 390 रुपये प्रति क्विंटल तक गन्ने की खरीद की जा रही थी लेकिन प्रदेश में गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद अब इनमें 15 से 40 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है।कोल्हुओं पर गन्ने के दामों में गिरावट के चलते किसान अब अपने गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों करने की संभावना है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, क्षेत्र में लक्सर, रायसी, बालावाली, सुल्तानपुर, भिक्कमपुर सहित देहात के इलाकों में सौ से अधिक गन्ना कोल्हू शुरू हैं। मिलों में पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही कोल्हुओं पर गन्ने की खरीद शुरू हो गई थी। नकद भुगतान पर्ची न आने पर खेत खाली कर दूसरी फसल की बुआई के लिए भी किसान कोल्हुओं पर भी अपना गन्ना बेचते हैं।दिसंबर की शुरूआत से कोल्हुओं पर अब 350 से 375 रुपये प्रति क्विंटल पर गन्ने की खरीद हो रही है। वहीं, कोल्हू संचालक देवीदत्त शर्मा ने बताया कि गन्ने की प्रजाति के अनुसार कोल्हू पर गन्ने का दाम तय होता है। आपूर्ति कम होने पर कई बार अधिक दाम पर भी गन्ना खरीदना पड़ता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here