पीलीभीत में गन्ना विभाग द्वारा ग्राम वार सट्टा प्रदर्शन शुरु

पीलीभीत: आनेवाले सीजन में गन्ना किसानों को पेराई में जादा दिक्कतों का सामना नही करना पड़ सकता है, क्योंकि जिलेभर में ग्रामवार सर्वे सट्टा प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इस प्रदर्शन के चलते किसानों को अपने रकबे को लेकर समस्याएं सुलझाने का मौका मिला। जिलेभर में एलएच चीनी मिल पीलीभीत, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और बजाज हिन्दुस्थान लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा पेराई में हिस्सा लेगी।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, नए पेराई सत्र का गन्ना सर्वे बहुत पहले पूरा हो चुका है। डीसीओ खुशीराम ने गन्ना कार्मिकों की बैठक लेकर ग्रामस्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी और सर्वे प्रदर्शन के लिए रवाना किया।इस अवसर पर एससीडीआई रामभद्र द्विवेदी, गन्ना समिति के सचिव प्रदीप अग्निहोत्री, एलएच चीनी मिल के जीएम केवी शर्मा, संजीव राठी समेत कई अधिकारी और गन्ना पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here