हम कई आवश्यक वस्तुओं, खासकर चीनी और अन्य उत्पादों के लिए भारतीय बाजार पर निर्भर हैं: बांग्लादेश के विदेश मंत्री

बांग्लादेश ने भारत से रमजान से पहले 50,000 टन प्याज और 100,000 टन चीनी निर्यात करने का अनुरोध किया है।

विदेश मंत्री डॉ. हसन महमूद ने सोमवार को कहा कि उन्होंने यह अनुरोध हाल ही में संपन्न अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान किया था जब भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 20,000 टन प्याज और 10,000 टन चीनी निर्यात करने का वादा किया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने 9 फरवरी को भारतीय मंत्री से मुलाकात की।

हसन ने कहा की हम कई आवश्यक वस्तुओं, खासकर प्याज, चीनी, दाल और मसालों के लिए भारतीय बाजार पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा की मैंने उनसे हमारे लिए एक निर्यात कोटा निर्धारित करने का अनुरोध किया ताकि कम से कम हम उनसे सही कीमत पर और अपनी आवश्यकता के अनुसार आयात कर सकें।

विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सुविधाजनक समय पर बांग्लादेश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। हम जल्द ही औपचारिक निमंत्रण भेजेंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here