हम गन्ने का रेट 400 पार पहुंचाएंगे: रालोद के जयंत चौधरी का दावा

बिजनौर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने गन्ना रेट का मुद्दा छेड़ा, और उन्होंने दावा किया की गन्ना मूल्य हम प्रति क्विंटल 400 पार पहुंचाकर दिखाएंगे। चौधरी ने कहा कि, लोकसभा सीटों को लेकर एनडीए का नारा है ‘अबकी बार 400 पार’ और अब हम साथ आ गए हैं तो गन्ने का रेट भी 400 पार कराएंगे।

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने रजबपुर में अमरोहा लोकसभा के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर व बिजनौर के चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में नगीना से प्रत्याशी ओम कुमार और बिजनौर से गठबंधन के उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, गन्ना किसानों का हिट हमारे लिए सर्वोपरि है, और आगे भी रहेगा।गन्ना किसानों को जादा मूल्य देने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा की, मोदी सरकार ने जो कहा, वो कर दिखाया। एमएसएमई के जरिए छोटे उद्योग चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में विश्व में पहचान बनाई है। देश के इतिहास में बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जो इस मुकाम पर पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि, देश की राजनीति को दिशा देने का काम किसान कर सकता है। चौधरी चरण सिंह चाहते थे, देश की बागडोर किसानों के हाथ में रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here