गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिया भरोसा

यमुनानगर (हरियाणा): गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर किसानों ने अपनी आवाज तेज कर दी है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिला और अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने बताया कि, 2025-26 सीजन का करीब 8 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान अभी तक बकाया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब चीनी मिल अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने सब्सिडी न मिलने को भुगतान में देरी का कारण बताया।

इस पर सुभाष गुर्जर ने स्पष्ट कहा कि, किसानों ने अपना गन्ना मिलों को दे दिया है और उनका सब्सिडी से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान सीधे कृषि मंत्री के आवास पहुंचे। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यमुनानगर के उपायुक्त को फोन कर किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि, जल्द ही सभी किसानों को उनका भुगतान मिल जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके साथ ही किसानों ने आगामी 2026-27 सीजन के लिए गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग भी रखी। इस पर कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे। बैठक के दौरान किसानों ने यूरिया खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। मंत्री ने आश्वस्त किया कि पूरे प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर कई किसान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here