चीनी मिल में हुआ हादसा

कुशीनगर : सेवरही चीनी मिल में गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।इस घटना से मिल में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे की, विशुनपुरा गांव के डफाली टोला निवासी मकसूद मिल में स्लाइजर के ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को ग्यारह बजे वह ऊंचे स्लाइजर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद चीनी मिल में हडकंप मच गया। चीनी मिल के अधिकारी-कर्मचारियों ने जखमी हुए मकसूद को सेवरही सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।चीनी मिल के अधिकारियों ने मकसूद के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और चीनी मिल के नियमानुसार सभी सुविधाओं की देयराशि के भुगतान का आश्वासन दिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here