2020 21 सीजन: देश में अब तक 142.70 लाख टन चीनी का उत्पादन

नई दिल्‍ली: इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार, 15 जनवरी 2021 तक देश में 487 चीनी मिलों द्वारा पेराई सीजन शुरू है और 142.70 लाख टन चीनी का उत्पादन किया हैै। पिछलें सीजन में 15 जनवरी 2020 तक 440 चीनी मिलों द्वारा 108.94 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था। पिछले सीजन के उत्पादन की तुलना में इस साल लगभग 33.76 लाख टन अधिक उत्पादन हुआ है।

उत्तर प्रदेश में, 120 चीनी मिलों ने 15 जनवरी 2021 तक 42.99 लाख टन का उत्पादन किया है। पिछले 2019-20 में, 15 जनवरी, 2020 को 119 चीनी मिलें चालू थीं और उन्होंने 43.78 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। महाराष्ट्र में, 181 चीनी मिलों ने 15 जनवरी, 2021 तक 51.55 लाख टन का उत्पादन किया है, जबकि 139 चीनी मिलों ने पिछले वर्ष समान अवधि में 25.51 लाख टन उत्पादन किया था। यह पिछले सीजन के उत्पादन की तुलना में 26.04 लाख टन अधिक है। कर्नाटक में 66 चीनी मिलें 15 जनवरी, 2021 तक चालू हैं, जिन्होंने 29.80 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि 15 जनवरी, 2020 को 2019-20 में 63 चीनी मिलों द्वारा 21.90 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

गुजरात में, 2020-21 में 15 चीनी मिलें चल रही हैं और उन्होंने 15 जनवरी, 2021 तक 4.40 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। 2019-20 में, 15 जनवरी, 2020 तक 3.72 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था। तमिलनाडु में, 20 चीनी मिलें चल रही हैं। मिलों ने 15 जनवरी, 2021 तक लगभग 1.15 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि पिछले वर्ष 1.57 लाख टन उत्पादन हुआ था। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा ने 15 जनवरी, 2021 तक सामूहिक रूप से 12.81 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here