मुजफ्फरनगर की मिलों द्वारा इस सीजन किया गया ज्यादा चीनी उत्पादन

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की आठ चीनी मिलों ने इस सीजन में 116.75 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, जो पिछले साल की तुलना में 11 लाख क्विंटल अधिक है। जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी के अनुसार, खतोली, मंसूरपुर, खिखरी, बुढाना, तिकोला, मोरना, टिटावी और रोहाना इन मिलों ने किसानों से 1,058.10 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा। चीनी का कुल उत्पादन 116.75 लाख क्विंटल रहा, और मिलों ने पहले ही किसानों का 62 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। सभी मिलों की इस सीजन की गन्ने की पेराई खत्म हुई है।

अगर बात पुरे राज्य की करे तो, उत्तर प्रदेश ने इस सीजन में चीनी उत्पादन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वर्तमान पेराई सत्र 2019-20 में प्रदेश की चीनी मिलों द्वारा रिकाॅर्ड 1,116 लाख टन गन्ना पेराई एवं रिकाॅर्ड 126.50 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया। यहपेराई एवं चीनी उत्पादन प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार के गठन के उपरान्त मंत्री चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास सुरेश राणा के दिशा-निर्देशों में प्रदेष के गन्ना किसानों के भुगतान को प्राथमिकता पर रखते हुये 2017-2020 के मध्य अब तक गन्ना किसानों को रू.1,00,000 करोड़ से अधिक का भुगतान कराया गया है।

इस सीजन किया गया ज्यादा चीनी उत्पादन यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here