शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल जलकर राख़

बलरामपुर : इटवा गांव में विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट से चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे किसान को काफी नुकसान हुआ। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अधीनपुर निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि, शनिवार को उनके खेत में बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी में उनका दो बीघा और पड़ोसी किसान का भी दो बीघा गन्ना झुलस गया है।

लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। राजस्व निरीक्षक मोहम्मद वसीर ने कहा कि, हल्का लेखपाल सुशील मिश्र को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आंकलन कराकर शीघ्र ही पीड़ित किसानों को मदद मुहैया कराई जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here