कुशीनगर: पांच एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक

कुशीनगर: खड्डा थानाक्षेत्र के करदह गांव के बाबू टोला सरेह में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार किसानों के करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जलकर ख़ाक हो गई। इससे किसानों को काफी बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

अहिरौली गांव निवासी विनोद सिंह का करदह बाबू टोला सरेह में खेत है।साथ ही बगल के अंगद सिंह व मुस्लिम अंसारी का गन्ना भी आग की जद में आकर जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवान गांव के लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।किसानों ने अराजक तत्वों पर खेत में आग लगाने की आशंका जताई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here