उत्तर प्रदेश: कासगंज में 15 जून तक गन्ने का सर्वे पूरा करने के निर्देश

कासगंज: जिले में गन्ना सीजन खत्म हुआ है, और अब अगले पेराई सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने गन्ने सर्वे का निरीक्षण किया, और अधिकारियों को 15 जून तक सर्वे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

अमर उजाला में प्रकाशित, जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि, 15 अप्रैल से गन्ने का सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। इस सर्वे के आधार पर किसानों का सट्टा व बोंड का निर्धारण होता है। चीनी मिल के कर्मी, गन्ना विकास विभाग के राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों की संयुक्त टीम 229 ग्रामों में गन्ना सर्वे का कार्य कर रही हैं। जनपद में कुल 16 सर्किल हैं।जिले में 5525 किसानों का सर्वे किया जाना है। अब तक 281 हेक्टेयर गन्ना का सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने किसानों से सर्वे के दौरान खेत पर मौजूद रहने और पर्ची प्राप्त करने की अपील की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here