उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की आय में औसत ₹43,364 प्रति हेक्टेयर की वृद्धि: गन्ना विभाग

प्रशासन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की आय पिछले कई सालों में बढ़ी है और साथ ही गन्ना भुगतान के मामले में भी राज्य लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा है।

गन्ना विभाग के मुताबिक, गन्ना किसानों की आय में औसत ₹43,364 प्रति हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। वर्तमान पेराई सत्र का 90 प्रतिशत से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चूका है। 86 चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

विभाग ने कहा की, विगत 7 वर्षों में चीनी मिलों द्वारा रिकॉर्ड 7,386 लाख टन गन्ने की पेराई एवं रिकॉर्ड 786.61 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। औसत गन्ना उत्पादकता वर्ष 2016-17 में 72.38 मी. टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 84.10 मी. टन प्रति हेक्टेयर (प्रति हेक्टेयर 11.72 मी. टन अतिरिक्त गन्ने का उत्पादन) हुआ है। औसत चीनी परता वर्ष 2016-17 में 10.61% के मुकाबले वर्ष 2023-24 में 11.50% (बी- हेवी शीरे एवं सीधे गन्ने से एथेनॉल उत्पादन के साथ 10.61%) है। अगर एथेनॉल उत्पादन की बात की जाए तो, वर्ष 2016-17 में 42.07 करोड़ लीटर से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 176.53 करोड़ लीटर हो गया है।

चीनी उद्योग के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here