उत्तर प्रदेश: भाकियू वर्मा ने गन्ने का लाभकारी मूल्य सात सौ रुपये करने की मांग

सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन वर्मा ने गन्ने का लाभकारी मूल्य सात सौ रुपये करने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि, बढ़ती हुई लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य सात सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। उन्होंने कहा की, देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है जिसके कारण देश के अन्नदाता किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक ने कहा कि, उत्तर प्रदेश देश का बड़ा राज्य है इसलिए इसको चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए जिससे गन्ना किसानों की समस्याएं तुरंत हल हो सके। उन्होंने कहा, फसल की उत्पादन लगत बढ़ने से किसान आर्थिक संकट में डूब गये है, और सरकार को किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान किसान और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here