उत्तर प्रदेश: गन्ना घटतौली रोकने के लिए डीएम ने उठाये कड़े कदम, कार्रवाई की चेतावनी

रामपुर, उत्तर प्रदेश: गन्ना पेराई सीजन शुरू होते ही किसानों द्वारा घटतौली शिकायते काफी बढ़ जाती है। गन्ना घटतौली रोकने के लिए डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। आपको बता दे की, गन्ना पेराई की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई। मिलों ने बकाया भुगतान भी शत प्रतिशत कर दिया।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, डीएम जोगिंदर सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों और चीनी मिल प्रबंधकों के साथ पेराई सत्र 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि, रूद्र- बिलास, त्रिवेणी और करीमगंज की राणा चीनी मिल ने पेराई सत्र 2023-24 के बकाया गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया। डीसीओ न चीनी मिल वार गन्ना क्रय केंद्रों की भी जानकारी दी। डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर नियमानुसार तौल कराने के निर्देश दिए। घटतौली पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने क्रय केंद्रों पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने और गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।

यह है कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर…

मुख्यालय कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 1800-121-3203, 5953 583973,

रामपुर समिति 708120 2319

मिलक समिति- 7081 202314

स्वर समिति- 708120 2321

बिलासपुर समिति- 708120 2305

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here