उत्तर प्रदेश : उत्तराखंड की मिलों को गन्ना सप्लाई करने वाले माफियाओं की धरपकड़

बरेली : बहेड़ी क्षेत्र से गन्ना माफिया कम दाम में किसानों से गन्ना खरीद कर सितारगंज चीनी मिल लेकर जा रहे हैं। इस मामले में चीनी मिल प्रबंधन ने लखनऊ में गन्ना विभाग के अधिकारियों से बीते दिनों शिकायत की थी। गन्ना विभाग के अफसर ने बॉर्डर क्षेत्र में रात की कश्ती जिला गन्ना अधिकारी के साथ शुरू कर दी है। 27 जनवरी की रात से गन्ना विभाग के अफसर टीम के साथ रोजाना देर रात तक बॉर्डर क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने बताया कि सिरसा, कठगरी, भुड़िया, नंदेली चौराहा, सितारगंज चीनी मिल के मुड़लिया गैसू पुलिस बैरियर पर रोजाना रात को गन्ना माफियाओं की फिराक में गन्ना विभाग गश्त कर रहा है। गन्ना विभाग ने एक नई पहल चालू करते हुए क्षेत्र के सभी गन्ना किसानों के गांव पर्यवेक्षकों को भेज कर किसानों को चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन इस बार किसानों ने भी चीनी मिल के खिलाफ कमर कस ली है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here