उत्तर प्रदेश : चीनी मिलों द्वारा भुगतान बकाया, किसान परेशान

हापुड़ : राज्य सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट तय नहीं किया है जबकि सिंभावली- ब्रजनाथपुर शुगर मिल वर्तमान पेराई सत्र में 90.85 लाख क्विंटल उधार में गन्ना खरीद चुकी है। साथ ही अभी तक गन्ने की पर्ची पर रेट तक नहीं डाले जा रहे हैं। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनपद की दोनों शुगर मिल सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर पिछले साल का बकाया भुगतान चल रहा था। लेकिन दो दिन पहले सिंभावली शुगर मिल ने पिछला भुगतान पूरा कर दिया है। ब्रजनाथपुर मिल पर 17 करोड़ पहले पेराई सत्र के बकाया है। वर्तमान पेराई सत्र में दोनों मिलों 90.85 क्विंटल गन्ना खरीद चुकी है। अगर पुराने रेट से ही जोड़ा जाए तो लगभग तीन 315 करोड़ का गन्ना उधार खरीद लिया गया है।

सिंभावली तथा ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद की सोसायटी से भी गन्ना खरीदा जाता है। इसके अलावा हापुड़ के 32 हजार किसान भी गन्ना मिल को देते हैं। मिलों ने अब तक 90.85 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। जिसमें सिंभावली ने 64 लाख तथा ब्रजनाथपुर ने 26 लाख 85 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा है। जिसमें किसानों को वर्तमान पेराई सत्र का कोई भुगतान नहीं किया गया है। गन्ना विभाग का दावा है कि शुगर मिल वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान जल्द करने लगेगी। हालांकि सरकार द्वारा रेट घोषित न करने के कारण मिल ने अभी तक पर्ची पर रेट नहीं डाला है। पुराने रेट से भुगतान किया जाएगा। सरकार द्वारा घोषित करने के बाद उस रेट को पर्ची पर डाला जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here