दावणगेरे :दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। कंपनी की ओर से नियामकीय फाइलिंग में बताया गया है कि, बैठक में कन्वर्टिबल वारंट या अन्य पात्र प्रतिभूतियां जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) विनियम, 2015 के विनियम 29(1)(d) के तहत दाखिल सूचना में कहा गया है कि बोर्ड निजी प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल इश्यू या अन्य अनुमत माध्यमों से फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा करेगा।
कंपनी के अनुसार, पूंजी जुटाने की प्रक्रिया एक या अधिक चरणों में पूरी की जा सकती है। इसकी अंतिम संरचना और तरीका निदेशक मंडल द्वारा तय किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि फंड जुटाने की पूरी प्रक्रिया सेबी के इश्यू ऑफ कैपिटल एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (ICDR) विनियम, 2018, कंपनी अधिनियम, 2013 और लागू नियमों के अनुसार होगी। इसके लिए आवश्यक वैधानिक, नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरियां भी ली जाएंगी। यह नियामकीय सूचना दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एस. एस. गणेश ने जारी की है।


















