लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों का पेराई सत्र सुचारू रूप से चला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दावा किया कि, राज्य में कोरोनो वायरस-प्रेरित लॉकडाउन और बाद में प्रतिबंधों में ढील के बाद भी कृषि कार्यों और चीनी मिलों का पेराई सत्र बिना किसी बाधा के किया गया। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, लॉकडाउन के कारण आपूर्ति श्रृंखला और कटाई प्रभावित हो सकती थी, लेकिन राज्य सरकार ने इस तरह की संभावना को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए।

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में गन्ना सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसल है और राज्य की सभी 119 चीनी मिलों को पूरी क्षमता से चलाया गया। इस साल 1,118.02 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 126.36 लाख मीट्रिक टन चीनी उत्पादन की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान, केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि, केंद्र सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान कृषि कार्यों को छूट दी थी, जिसके परिणामस्वरूप अच्छा कृषि उत्पादन हुआ।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here