आंध्रप्रदेश : श्री वेंकटेश्वर सहकारी चीनी मिल को फिर से शुरू करने की व्यवहार्यता जांचने के निर्देश

तिरुपति : सांसद मद्दिला गुरुमूर्ति ने कहा कि, केंद्र सरकार ने जिले के गाजुलमंड्यम स्थित श्री वेंकटेश्वर सहकारी शुगर फैक्ट्री के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने राज्य सरकार को आधिकारिक पत्र भेजकर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम और शुगर डेवलपमेंट फंड (एसडीएफ) के सहयोग से फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने की व्यवहार्यता का अध्ययन करने को कहा है।सांसद गुरुमूर्ति ने बताया कि, उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाते हुए सहकारी शुगर फैक्ट्री को फिर से चालू करने और उसका आधुनिकीकरण करने की मांग की थी। केंद्र ने राज्य सरकार को सूचित किया है कि देशभर में बंद पड़ी सहकारी चीनी मिलों के पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुरलीधर मोहोल ने अपने आधिकारिक पत्र में कहा है कि, राज्य सरकार को परियोजना की तकनीकी और वित्तीय व्यवहार्यता का विस्तृत अध्ययन करना चाहिए। सांसद ने यह भी बताया कि तकनीकी और वित्तीय व्यवहार्यता अध्ययन की जिम्मेदारी इंडियन पोटाश लिमिटेड को सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि, गाजुलमंड्यम शुगर फैक्ट्री के पुनरुद्धार से किसानों, श्रमिकों और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे तिरुपति जिले में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here