बीसीएल इंडस्ट्रीज ने स्वाक्षा डिस्टिलरी का 100% स्वामित्व हासिल किया, शेष 25 प्रतिशत इक्विटी 55 करोड़ रुपये के नकद भुगतान के साथ खरीदी

नई दिल्ली: बीसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्वाक्षा डिस्टिलरी लिमिटेड में शेष 25 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी 55 करोड़ रुपये के नकद भुगतान के साथ खरीदी है, जिसके बाद स्वाक्षा डिस्टिलरी अब बीसीएल इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली (व्हॉली ओन्ड) सहायक कंपनी बन गई है। यह अधिग्रहण 30 जून 2026 को पूरा हुआ, जिसके तहत कंपनी ने 14,98,632 इक्विटी शेयर खरीदे।इस सौदे से बीसीएल इंडस्ट्रीज ने अनाज आधारित एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) और एथेनॉल कारोबार में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

स्वाक्षा डिस्टिलरी ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय व्यावसायिक वृद्धि दर्ज की है।वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का राजस्व 187 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 899 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के राजस्व में लगभग चार गुना वृद्धि दर्ज की गई। डिस्टिलरी की स्थापित उत्पादन क्षमता 350 केएलपीडी (किलोलीटर प्रतिदिन) है और यह बीसीएल इंडस्ट्रीज के विकास में एक महत्वपूर्ण इकाई बनकर उभरी है। इस अधिग्रहण के बाद बीसीएल इंडस्ट्रीज के पास स्वाक्षा डिस्टिलरी का 100 प्रतिशत स्वामित्व हो गया है। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक कुशल मित्तल ने कहा कि, इस रणनीतिक कदम से परिचालन दक्षता में सुधार होगा और कंपनी भविष्य के विकास के अवसरों का बेहतर लाभ उठा सकेगी। उन्होंने कहा कि, इससे डिस्टिलरी कारोबार में बेहतर समन्वय (ऑपरेशनल सिनर्जी) और पूंजी के अधिक प्रभावी उपयोग में भी मदद मिलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here