भारतीय किसान संघ ने की गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग

हापुड़, उत्तर प्रदेश: गन्ना मूल्य 400 रुपये क्विंटल करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और साथ ही लंबित गन्ना भुगतान को जिम्मेदार चीनी मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रर्वाई करने की मांग की।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान किसानों को गुजारा करना मुश्किल हुआ है, और महंगाई लगातार बढ़ने से हालात बद से बद्तर हो गयें है। एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, लेकिन दूसरी तरफ कई साल से सरकार गन्ने का मूल्य नही बढ़ा रही है। डीजल और पेट्रोल महंगा होने से खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। गन्ना का मूल्य 400 रुपये क्विंटल करने के साथ भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here