बिहार: चीनी मिल के गन्ना उत्पादन क्षेत्र के जलजमाव की समस्या पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर, बिहार: हसनपुर चीनी मिल के गन्ना क्षेत्र के लिए जलजमाव की समस्या परेशानी का सबब बनी हुई है। जलजमाव से गन्ना उत्पादन पर असर पड़ता है और इससे किसानों को आर्थिक नुकसान सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने इस जल जमाव की समस्या के निदान के लिए समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमंडल समस्तीपुर ने कहा कि, जलजमाव की समस्या के निजात के लिए मृत बागमती नदी की उड़ाही के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल संसाधन विभाग से मुख्यालय पटना को भेजा गया है। इस डीपीआर की प्रति उप महाप्रबंधक हसनपुर चीनी मिल सुग्रीव पाठक को उपलब्ध कराई गई।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उप महाप्रबंधक हसनपुर चीनी मिल इस डीपीआर का अध्ययन कर लें, ताकि कोई क्षेत्र जलजमाव से ग्रसित नहीं रह सके। आपको बता दे की, हसनपुर चीनी मिल के गन्ना उत्पादक क्षेत्र में से 37495 एकड़ भूमि अत्यधिक वर्षा के दौरान जलजमाव के चपेट में आती है। उत्पादन घटने से मिल को उसकी पेराई क्षमता 65000 क्विंटल प्रतिदिन के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पाता है। वर्तमान में हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here