बिहार: गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए चीनी मिल द्वारा जागरूकता अभियान शुरू

गोपालगंज, बिहार: गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए सिधवलिया चीनी मिल द्वारा जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले के पूर्वांचल में गन्ने का रकबा बढाने के लिए सिधवलिया चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों के बीच जागरूकता अभियान शुरू किया। चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष शशि केडिया के नेतृत्व में गन्ना विभाग की टीम गावों में पहुंचकर किसानों को जागरूक कर रहे है। टीम के साथ गन्ना विशेषज्ञ बख्शी राम भी मौजूद थे।

मिल प्रबंधन ने किसानों को गन्ने की नई पर प्रजाति की खेती ट्रेंच विधि से करने की जानकारी दी गई। मिल प्रबंधन के अनुसार, यह जागरूकता अभियान 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि, उन्नत प्रभेद के गन्ने लगाने वाले किसानों को मिल प्रबंधन की ओर से अनुदानित दर पर खाद मुहैया कराई जाएगी। उन्नत प्रभेद के चलते गन्ना उत्पादन बढ़ेगा और इसका किसानों को फायदा होगा। इस अवसर पर गन्ना विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह, केन मैनेजर वाईपी राव, एरिया इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here