भाकियू अराजनीतिक द्वारा अक्टूबर में चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू करने की मांग

अमरोहा, उत्तर प्रदेश: भाकियू अराजनीतिक पदाधिकारियों की पंचायत में आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने के साथ साथ अक्टूबर में चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू करने की मांग की गई। इस बैठक में पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, किसान अपने निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगवाएंगे। साथ ही प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए जल्द एवं सुलभ तरीके से क्रेडिट कार्ड बनाए जाने की मांग की। इस दौरान संजीव बालियान, शीशपाल सिंह, यशपाल सिंह, आनंदपाल सिंह, रोहित चौधरी, महावीर सिंह, हरिओम सिंह, मुखिया चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here