गन्ना समिति में सीडीओ का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी अनुपस्थित; सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

हापुड़ (उत्तर प्रदेश): हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रुति शर्मा ने धौलाना सहकारी गन्ना विकास समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि कार्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब पाई गई। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय समिति कार्यालय में केवल वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार मौजूद थे। सीडीओ ने अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्रवाई के लिए पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कार्यालय के मुख्य द्वार पर गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था देखकर सीडीओ ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कार्यालय की स्थिति से यह प्रतीत होता है कि यहां केवल औपचारिक रूप से उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जिससे समिति की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

निरीक्षण के दौरान किसान नेता शिवकुमार राणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि, कर्मचारियों के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने के कारण किसानों को अपने कार्य कराने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं किसानों को समय पर उपलब्ध नहीं कराई जातीं। सीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि धौलाना तहसील क्षेत्र से किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने स्वयं समिति का निरीक्षण किया। जांच में कर्मचारियों की अनुपस्थिति और सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here