गन्ना बकाया न चुकाने पर आपराधिक कारवाई हो, मिलों के पेराई क्षमता विस्तार पर लगे रोक: पूर्व सांसद राजू शेट्टी

सोलापुर: केंद्र सरकार ने गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 का मसौदा जारी किया है, जिसके बाद चीनी उद्योग और किसान संगठनों में बहस तेज हो गई है। स्वाभिमानी किसान संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने मौजूदा कानून ठीक से लागू न होने की वजह से ही मिलों पर किसानों के गन्ना बकाये का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा, ऐसे में गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 महज दिखावा तो नहीं बनकर रह जाए।

प्रेसमड से तैयार होने वाली संपीडित बायोगैस को चीनी का दर्जा मिलें…

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने मांग कि की, गन्ना बकाया न चुकाने पर आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान किया जाए, मिलों के पेराई क्षमता की सीमा तय की जाए, निर्धारित कार्यक्षेत्र से बाहर से लाए गए गन्ने का परिवहन खर्च मिलें खुद उठाएं और प्रेसमड से तैयार होने वाली संपीडित बायोगैस को चीनी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि, नए संशोधन ऊपर से किसान हितैषी जरूर लगते हैं, लेकिन उनके कानूनी परिणामों का गहराई से अध्ययन करना जरूरी है। उन बिंदुओं की जांच कर किसानों के लिए नुकसानदेह प्रावधानों का हम विरोध करेंगे। इस मुद्दे पर जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कर हम अपनी मांगें रखेंगे।

खांडसारी उद्योगों को लाइसेंस प्रणाली के दायरे में लाया जायेगा…

मसौदे में चीनी मिलों के बीच कम से कम 25 किलोमीटर की दूरी बनाए रखने का प्रस्ताव है और खांडसारी इकाइयों के लिए गन्ना उत्पादकों को केंद्र द्वारा तय उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) देना अनिवार्य करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा खांडसारी उद्योगों को लाइसेंस प्रणाली के दायरे में लाकर उन पर नियमित निरीक्षण और नियंत्रण रखने का भी प्रयास इस मसौदे में किया गया है। गन्ना खरीद के बाद 14 दिनों से अधिक देरी होने पर 14 प्रतिशत ब्याज देने की शर्त भी प्रस्तावित की गई है।

मसौदे पर 20 मई तक राय मांगी गई …

देश में हर साल करीब 435 मिलियन टन गन्ने का उत्पादन होता है, जिसमें से लगभग 31 प्रतिशत गन्ना गुड़ और खांडसारी इकाइयों में उपयोग होता है। इसलिए इस क्षेत्र का नियमन और मजबूत करना सरकार का उद्देश्य बताया जा रहा है। हालांकि ये सुधार वास्तव में किसानों के कितने काम आएंगे, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मसौदे पर 20 मई तक राय मांगी गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here