उत्तर प्रदेश में 47 चीनी मिलों में पेराई कार्य जारी: गन्ना विभाग

उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2023-24 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, क्योंकि बड़ी संख्या में चीनी मिलों ने परिचालन बंद करना शुरू कर दिया है।

गन्ना विभाग के मुताबिक, चीनी मिलों द्वारा अब तक 9,476 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 47 चीनी मिलें अभी भी कर रही हैं पेराई कार्य जबकि 74 चीनी मिलें पेराई कार्य का अवसान कर अन्तिम रूप से बंद हो चुकी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में गन्ना उत्पादकता में निरन्तर वृद्धि हो रही है। गत 6 वर्षों में पौधा गन्ने की उत्पादकता जहाँ 742 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी वहीं वर्ष 2022-23 में 111 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी के साथ 853 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुई। पेड़ी गन्ने में भी यह उत्पादकता वृद्धि 120 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी के साथ वर्ष 2022-23 में हुई 824 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here