उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग हुई तेज

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश के सभी किसान संगठन गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) की बैठक में भी संगठन के मंडल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि, महंगाई के चलते लागत बढ़ गई है, और यदि गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संजय सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट व संगठित होने का आह्रवान किया। जिलाध्यक्ष गौरव डागर, जिला उपाध्यक्ष अमित तेवतिया, अमरपाल सिंह, मोहित तेवतिया, अंकित सिंघल, नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here