डिजिटल इंडिया: किसानों को इस बार मोबाइल पर मिलेगी गन्ना पर्ची

अमरोहा: डिजिटल इंडिया की क्रांति अब गाँव गाँव में पहुंच रही है। गन्ना किसान भी अब इस डिजिटल इंडिया का अटूट हिस्सा बन रहे है। प्रदेश की कई मिलों ने पिछले कुछ सालों से गन्ना पर्चियां मोबाइल पर भेजना शुरू कर दिया है। अमरोहा जिले में भी आगामी पेराई सत्र में किसानों को सीधे उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से गन्ना आपूर्ति पर्ची मिलेगी।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, पर्चियों के लिए किसानों को गन्ना समितियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ऑनलाइन पर्ची से ही उनके गन्ने की तौल कर ली जाएगी। गन्ना किसानों को ई कैलेंडर जारी किए जाएंगे। गन्ना विभाग और चीनी मिलों ने आगामी पराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक शुगर मिलें संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं गन्ना विभाग भी पेराई सत्र को लेकर सभी तैयारियां को पूरा कर रहा है। जिले में गन्ना सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है।इस बार भी गन्ना किसानों को ई कैलेंडर जारी किए जाएंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सभी समितियों पर आईटी सेल बन चुके हैं। इस बार कागज पर गन्ना आपूर्ति पर्चियां जारी नहीं की जाएंगी। संबंधित गन्ना किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से पर्ची मिलेगी। जिले में इस बार 1 लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना की उपज तैयार हो रही है। जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा की, जिले में गन्ना समितियों में कुल 2 लाख से अधिक किसान सदस्य हैं। इन सभी को ऑनलाइन गन्ना आपूर्ति पर्ची मिलेगी। गन्ना आपूर्ति पर्चियों का निर्गमन शत-प्रतिशत ऑनलाइन कराने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इस बार भी गन्ना किसानों को ई कैलेंडर जारी किए जाएंगे। किसानों को अपनी गन्ना सोसायटी में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

चीनी उद्योग के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए, Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here