कीट के हमले से यूरोपीय संघ के चीनी उत्पादन में गिरावट संभव…

पेरिस: चुकंदर के खेतों को कीटों और सूखे मौसम ने नुकसान पहुंचाया है, जिससे इस साल यूरोपीय संघ के चीनी उत्पादन में गिरावट का अनुमान लगाया गया है। फ्रेंच उत्पादकों के समूह सीजीबी (CGB) के अनुमान के अनुसार, इस साल मुख्य रूप से शीर्ष उत्पादक फ्रांस में चुकंदर उत्पादन कम होने के कारण यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में चीनी का उत्पादन 2019 के लगभग 17 मिलियन टन से गिरकर 16.1 मिलियन टन होने का अनुमान है। CGB के विश्लेषक टिमोथी मैसन ने कहा कि, फ्रांस में चुकंदर की पैदावार में पांच साल के औसत की तुलना में 15% की गिरावट आने की संभावना है, क्योंकि मुख्य रूप से एफिड्स द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पीलिया किट का फैलाव हुआ है। चुकंदर का उत्पादन 2019 के 38.6 मिलियन से 31.7 मिलियन टन तक गिरने की आशंका जताई जा रही है।

चुकंदर उत्पादकों का कहना है कि, फसल के पैदावार में गिरावट से बचा जा सकता था अगर उन्हें यूरोपीय संघ के कई हिस्सों में प्रतिबंधित एक कीटनाशक का उपयोग करने की अनुमति दी गई होती। लेकिन वह कीटनाशक मधुमक्खियों के लिए हानिकारक माना जाता है, इसलिए उसके इस्तेमाल की अनुमति नही मिली। उसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। फ्रांस के कृषि मंत्री ने कहा कि, उन्होंने किसानों को फसल से दूर न करने के लिए बीट पर कीटनाशक का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। चीनी की कीमतों में गिरावट के कारण चीनी उद्योग अभी भी आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here