बिहार सरकार और एचपीसीएल सुगौली के संयुक्त तत्वाधान में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। बिहार सरकार और एचपीसीएल सुगौली के संयुक्त तत्वाधान में बलुआ पंचायत भवन में मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 किसानों को प्रशिक्षित किया गया। प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के अनुसार, डॉ. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र माधोपुर के वैज्ञानिक डॉ. सतीश चंद्र और सौरभ दुबे द्वारा किसानों को गन्ने की प्रजातियां एवं कीट रोग प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षित किया गया।

एचपीसीएल सुगौली के महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने किसानों को आश्वस्त किया कि, आगामी पेराई सत्र 2024-25 का परिचालन और किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर होगा। गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार ने अंतर्वर्ती खेती करने, गन्ने के बीज उपचार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गन्ना अधिकारी संतोष तिवारी एवं अजय शर्मा ने आगामी शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए दो लाइनों के बीच की दूरी को बढ़ाने और दो आंख के टुकड़ों की बुवाई करने की सलाह दी। इस गोष्ठी में क्षेत्रीय कर्मियों के साथ-साथ कृषकों में राम बाबू मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, वशिष्ठ सिंह, मनी चंद तिवारी, अभय सिंह, बलिराम सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र राम सहित किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here