गन्ना क्रय केंद्र की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन, मिल प्रबंधन हुआ राजी

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) : गांव रायपुर बेमिसाल के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र लगाने की मांग को बिजनौर हरिद्वार मार्ग रोक दिया।आंदोलनकारियों ने बरकतपुर चीनी मिल जाने वाले गन्ने के वाहन को रोक दिया, जबकि आम जनता का आवागमन जारी रहा। गन्ने से भरे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रेलर की सड़क मार्ग पर एक ओर कतार लग गई। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल के गांव रायपुर बेरिसाल के किसान गांव मे उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का क्रय केन्द्र लगवाने के लिए तीन साल से प्रयास कर रहे हैं।

खबर के अनुसार, गन्ना विभाग से लगभग सभी अधिकारियों से सहमति भी बन चुकी है। 15 दिन पूर्व तहसील नजीबाबाद के सक्षम अधिकारियों के बीच 10 दिन मे गांव मे वैकल्पिक गन्ना क्रय केन्द्र लगाने की बात मिल प्रशासन ने की थी, लेकिन 15 दिन बीतने पर भी कोई कार्यवाही न होने के कारण किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल डॉ. विजय सिंह के नेतृत्व व चौधरी सतपाल सिंह अध्यक्षता ब्लॉक महासचिव पंकज सहरावत संचालन में एक धरना चंदक मंडी परिषद में शुरू हुआ। दोपहर तक किसी अधिकारी के न पहुंचने से नाराज किसानों ने मंडी समिति चंदक के गेट के बाहर मिल के गन्ने से भरे वाहन सड़क मार्ग पर एक और रोक दिये। मौके पर पहुंचे सीओ बिजनौर, उप जिला अधिकारी, थानाध्यक्ष मंडावर, जिला गन्ना अधिकारी व मील के अधिकारी किसानों के बीच वार्ता हुई मिल प्रशासन ने पांच दिनों के अंदर गांव रायपुर बेरिसाल मे गन्ना क्रय केन्द्र लगाने की बात कही। जिस आश्वासन पर धरना समाप्त की घोषणा की गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here