बाढ़ से पांच हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल प्रभावित

अमरोहा : जिलें में बाढ़ के चलते तक़रीबन पांच हजार हेक्टेयर गन्ना फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर में कहा गया है की, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर डीसीओ ने गंगा नदी के समीपवर्ती गन्ना विकास परिषद/चीनी मिल चंदनपुर एवं गजरौला क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। विभागीय एवं चीनी मिल अधिकारियों की टीमों का गठन कर गांवों का नाव के जरिए भ्रमण किया।

डीसीओ ने कहा कि, वर्तमान में लगभग पांच हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। अधिकतर क्षेत्रों में चार से पांच फीट तक पानी भरा है।जिन गन्ना खेतों में जलभराव कम है, उनकी चीनी मिल की सहायता से समय से बंधाई कराने की सलाह दी गई है। किसानों को बताया कि गन्ना विकास विभाग ने बाढ़ ग्रस्त गन्ना किसानों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर 7078577200 जारी किया है। एससीडीआई, सचिव व मिल अधिकारी एवं कर्मचारी भी सहायता में लगे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here