गन्ने की पैदावार बढ़ने पर फोकस: चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना किसान मित्र क्लब का गठन किया जायेगा

अमरोहा, उत्तर प्रदेश: चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना किसान मित्र क्लब का गठन किया जाएगा। गन्ने की पैदावार बढ़ाने व खेती से जुड़ी अन्य जानकारी प्रगतिशील किसानों को दी जाएंगी। डीसीओ मनोज कुमार के मुताबिक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद गन्ना किसान मित्र क्लब का गठन किया जाएगा। जनपद में गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अध्यक्ष रहेंगे जबकि शुगर मिल के जीएम सदस्य रहेंगे। गन्ना विभाग व शुगर मिलों के कर्मचारियों को सदस्य बनाया जाएगा। प्रगतिशील किसानों को क्लब से जोड़ते हुए गन्ने की आधुनिक खेती, सहफसली खेती की जानकारी दी जाएगी। समय-समय पर गन्ना किसान व प्रगतिशील किसानों भी की जाएंगी। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए गन्ने की सहफसली खेती पर जोर दिया जाएगा।इसके अलावा क्लब के जरिए गन्ने की फसल में लगने वाले रोग, उनकी पहचान, रोकथाम बाबत जागरूक किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here