2021-22 में वैश्विक चीनी आपूर्ति संतुलन ज्यादा होने का अनुमान: StoneX

न्यूयार्क : ब्रोकर स्टोनएक्स (StoneX) के अनुसार, भारत और थाईलैंड जैसे देशों में चीनी उत्पादन में हुई वृद्धि के चलते वैश्विक चीनी बाजार 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) में मौजूदा सीजन के कमी से एक छोटे अधिशेष में स्थानांतरित होने की उम्मीद है। जबकि दुनिया का शीर्ष उत्पादक ब्राजील में उत्पादन कम होने का अनुमान है। यह स्थिति ध्यान में देखते हुए 2020-21 में 3.7 मिलियन टन के कमी की तुलना में 2021-22 में 1.7 मिलियन टन के अधिशेष की उम्मीद है। स्टोनएक्स के अनुसार भारत का 2021-22 चीनी उत्पादन 4.2% बढ़कर 32 मिलियन टन रहना का अनुमान है, जबकि यह थाईलैंड के उत्पादन को 32% से 10 मिलियन टन तक रिबाउंड करने का अनुमान लगाता है। दोनों देशों में अच्छी कीमतों और अनुकूल मौसम से उत्पादन में तेजी आ रही है।

स्टोनएक्स को यूरोपीय संघ और इंग्लैंड में भी चीनी उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है। ब्राजील के केंद्र-दक्षिण क्षेत्र में 2021-22 (अप्रैल-मार्च) में 35.7 मिलियन टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगया जा रहा है, जो पिछली फसल से लगभग 7% कम है। स्टोनएक्स ने कहा कि, अगर दुनिया के सबसे बड़े चीनी उपभोक्ता भारत में कोरोनावायरस महामारी से संबंधित स्थितियों में सुधार होता है, तो वैश्विक मांग और आपूर्ति के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here