उत्तर कर्नाटक में बारिश और फसलों की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, हर जिले का कर रहे हैं निरीक्षण: मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

बेलगावी : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि, राज्य सरकार उत्तर कर्नाटक में बारिश और फसलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि, सरकार का उच्चस्तरीय दल विभिन्न जिलों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर राहत और आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बेलगावी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, निरीक्षण अभियान की शुरुआत बसवकल्याण से हुई थी। इसके बाद टीम ने बीदर और कलबुर्गी का दौरा किया और अब बेलगावी पहुंची है। उन्होंने कहा, हम बारिश की स्थिति और फसलों की हालत का निरीक्षण कर रहे हैं। बसवकल्याण, बीदर और कलबुर्गी का दौरा पूरा करने के बाद आज हम बेलगावी में हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि, उनके साथ राज्य सरकार के सभी मंत्री भी इस दौरे में शामिल हैं। टीम क्षेत्र की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों से भी बातचीत करेगी।उन्होंने कहा, मेरे सभी मंत्री मेरे साथ हैं। हम हर पहलू की समीक्षा करेंगे और विधायकों के साथ-साथ आम जनता से भी बातचीत करेंगे। आपकी बात सुने बिना हम यहां से नहीं जाएंगे।उन्होंने लोगों से बारिश से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इससे पहले मंगलवार को कलबुर्गी में उत्तर कर्नाटक की संभागीय प्रगति समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि सूखा या अन्य आपदा प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी शासन, विकास और नागरिक अधिकारों का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए अधिकारियों को सक्रिय, जनहितैषी और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here