केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2021 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 29 जून, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने जुलाई के लिए देश के 555 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में समान चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा जून 2021 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर जुलाई 2020 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने जुलाई 2020 के लिए 21 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार के जानकारों के मुताबिक कई राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। मॉनसून के आगमन के साथ लॉजिस्टिक्स में भी धीमापन दिख सकता है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here