गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, किसानों का बड़ा नुकसान

विजयपुर : खेत्रपाल गांव में खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगने से गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई थी। फायर बिग्रेड द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।खितरपाल निवासी रामदयाल के खेत में यह हादसा हुआ।

मंगलवार की दोपहर आग लग गई।आस-पास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब आधी ज्यादा फसल जलकर नष्ट हो गई।इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here