Sugarcane Breeding Institute की पहल से किसान को जैविक गन्ना उगाने में मिली मदद

कोयंबटूर : Indian Council of Agricultural Research-Sugarcane Breeding Institute (ICAR-SBI) ने किसान को जैविक गन्ना उगाने और गुड़ के मार्केटिंग में मदद की है। वरप्पलायम, थडगाम के किसान आर रामास्वामी ने गन्ने की जैविक खेती करने की इच्छा व्यक्त की थी। ICAR-SBI ने आर रामासामी को सीओ 0212 और सीओ 11015 किस्मों के गन्ने की जनवरी 2020 में दो किस्मों की आपूर्ति की। यह गन्ने की किस्में सुनहरे पीले रंग और उच्च गुणवत्ता वाला गुड़ बनाने में फायदेमंद होती है। रामासामी 2017 से एक प्रमाणित जैविक खेती कर रहें हैं, उन्होंने तीन देशी कांगेयम गायों से एकत्र किए गए जैविक खाद का उपयोग करके एक एकड़ में गन्ने की खेती की। पिछले साल उन्होंने 82.65 टन गन्ने की फसल ली थी और इससे 10.20 टन गुड़ का उत्पादन हुआ था। इस साल पिछले 15 दिनों से रामासामी के खेत में गन्ने की कटाई और उसके खेत में गुड़ उत्पादन की तैयारी चल रही है। ICAR-SBI के प्रधान वैज्ञानिक टी. राजुला शांति ने आर रामासामी की गन्ना उगाने में मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here