आगामी सीजन में चीनी मिल की पेराई सुचारू रूप से चलनी चाहिए: मंत्री औलख

रामपुर : राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने रुद्रबिलास चीनी मिल के प्रभारी प्रधान प्रबंधक को आगामी पेराई सीजन में मिल बिना किसी रूकावट के चलाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों के गन्ना भुगतान व मिल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने चीनी मिल के निरीक्षण भवन में मिल के प्रभारी प्रधान प्रबंधक अमलेश कुमार आदि मिल कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान गन्ना किसानों को किए गए गन्ने का भुगतान व मिल कर्मियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक को निर्देश दिए कि आगामी गन्ना सीजन पूरी तरह से किसानों का हितैषी होना चाहिए। पारदर्शिता के साथ गन्ना खरीद और गन्ने की पेराई की जाए।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि, चीनी का बेहतर गुणवत्ता के साथ उत्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि वह मिल की स्थिति को और बेहतर बनाएं, ताकि आगामी सत्र में चीनी मिल गन्ने की पेराई ठीक से कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ देना है। उन्होंने मिल कर्मियों को भी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि चीनी मिल का बेहतर संचालन हो सके। इस मौके पर प्रभारी जीएम अमलेश कुमार, अंतरिक्ष कुमार, जीसी पाठक आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here