भारत के पास पर्याप्त ईंधन भंडार, कमर्शियल एलपीजी आपूर्ति 70% तक बहाल: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद भारत के पास कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है, और एलएनजी व एलपीजी की आपूर्ति बिना बाधा के जारी है।संयुक्त अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि, देश के पास फिलहाल कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक है और अगले दो महीनों के लिए आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि, रिफाइनरियां पूरी या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं और घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 20% की वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि, वैश्विक तनाव के कारण कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, सरकार ने स्थिति को संभालने और घरेलू आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।सुजाता शर्मा ने कहा, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। लेकिन भारत सरकार ने विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेकर स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया है। वर्तमान में हमारे पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार है और अगले दो महीनों की आपूर्ति सुरक्षित है। एलपीजी और पीएनजी की स्थिति भी संतोषजनक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने आगे बताया कि, भारत एलपीजी आयात पर काफी निर्भर है, जिसमें लगभग 90% आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होता है। इसी वजह से सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी। कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से घटाया गया था, जिसे चरणबद्ध तरीके से बहाल किया गया—पहले 20%, फिर 50% और अब 70% तक।सरकार के प्रयासों के तहत 14 मार्च से अब तक लगभग 30,000 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की गई है। इसमें रेस्तरां, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन और प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता दी गई। साथ ही स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, केमिकल और प्लास्टिक जैसे प्रमुख उद्योगों को भी प्राथमिकता सूची में रखा गया है।इसके अलावा, प्रवासी मजदूरों के लिए लगभग 30,000 छोटे (5 किलोग्राम) एलपीजी सिलेंडर भी वितरित किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन कदमों से आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर रखने और देशभर में आवश्यक ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिली है। (एएनआई)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here