भारत में पिछले 24 घंटों में 108 कोरोना मरिजों की मौत

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में 18,327 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए है और 108 मरिजों की मौतें हुईं। देश में अब कुल कोविड -19 मामलों की संख्या 1,11,92,088 तक पहुंच गई है, जिसमें 1,80,304 सक्रिय मामले शामिल हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1,57,656 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, शुक्रवार को 5 मार्च 2021 तक कुल 22,06,92,677 नमूनों का परीक्षण किया गया।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोनावायरस के खिलाफ अब तक कुल 1,94,97,704 लोगों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण अभियान के अपने दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here