पैकेज्ड फूड पर चीनी और नमक की जानकारी सामने स्पष्ट दिखे: सांसद

नई दिल्ली: राज्यसभा की कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने बुधवार को सरकार से मांग की कि, पैकेज्ड फूड के सामने वाले हिस्से पर चीनी, नमक और अन्य एडिटिव्स की जानकारी रंग-कोड (कलर कोड) के साथ स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए, ताकि लोगों को समझने में आसानी हो। सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि, देश एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में करीब 10 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। उन्होंने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) का हवाला देते हुए बताया कि भारत में हर चौथा वयस्क मोटापे से ग्रसित है।

उन्होंने कहा, यह सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि यह चेतावनी है कि हमारी खान-पान की आदतें हमें अस्वस्थ बना रही हैं।सांसद ने कहा कि, समस्या का मुख्य कारण पोषण संबंधी जानकारी का आम लोगों के लिए समझ में न आना है। उन्होंने बताया कि, खाद्य पैकेट्स पर जानकारी तो दी जाती है, लेकिन वह पीछे की तरफ छोटे अक्षरों में और जटिल भाषा में होती है, जिसे आम उपभोक्ता आसानी से नहीं समझ पाते।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रंजीत रंजन ने सुझाव दिया कि, यदि पैकेट के सामने लाल-पीला-हरा रंगों के माध्यम से यह दर्शाया जाए कि किसी तत्व की मात्रा अधिक है या कम, तो कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से समझ सकता है। उन्होंने पैकेज्ड फूड के लिए स्पष्ट और प्रभावी नीति बनाने की मांग की और कहा कि खाद्य सामग्री की जानकारी पैकेट के सामने बड़े और साफ अक्षरों में दी जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने सरकार से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सिफारिशों के अनुरूप फूड पैकेट्स पर कलर-कोड चेतावनी प्रणाली को अनिवार्य बनाने की अपील की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here