कर्नाटक: किसान चाहते हैं कि चीनी मिलें तय करें गन्ना मूल्य…

कलबुर्गी: गन्ना उत्पादक एसोसिएशन (Sugarcane Growers Association) ने मांग की है ,कि चीनी मिलें इस सीजन में गन्ना मूल्य तय करें। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पाटिल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिला प्रशासन को फौरन चीनी मिलों के अधिकारियों और गन्ना उत्पादकों के साथ बैठक करनी चाहिए और मिलों को गन्ने की कीमत तय करने का निर्देश देना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी की, यदि जिलाधिकारी 15 नवंबर से पहले मिलों के अधिकारियों और गन्ना किसानों के साथ बैठक करने में विफल रहते हैं, तो जिले भर के गन्ना उत्पादक 17 नवंबर को यहां उपायुक्त कार्यालय में धरना देंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here