थाईलैंड: गन्ना उत्पादन घटने से चीनी उत्पादन प्रभावित होने की संभावना

बैंकाक: थाईलैंड की तीसरी सबसे बड़ी चीनी उत्पादक कंपनी खोन केन शुगर इंडस्ट्री पीएलसी (KSL) को सूखे के कारण नए 2023-24 फसल वर्ष में अपने कंपनी का गन्ना उत्पादन 10-15% घटकर 5 मिलियन टन रहने की उम्मीद है। गन्ना उत्पादन घटने से चीनी उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। 2022-23 के फसल वर्ष में 64 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ। चीनी उत्पादन में गिरावट केएसएल के उत्पादन को कम कर देगी। KSL द्वारा कुल पांच चीनी मिलें चलाई जाती है।

KSL के अध्यक्ष चालुश चिंताममित ने कहा, वैश्विक बाजार में चीनी की कीमतें लगभग 22 सेंट प्रति पाउंड के उच्च स्तर पर बनी हुई हैं, जो चीनी उद्योग का राजस्व बढ़ाने में मददगार साबित होगी। कंपनी को उम्मीद है कि, 2023-24 फसल वर्ष में थाई गन्ना उत्पादन कुल 80 मिलियन टन होगा, जो पिछले 100-105 मिलियन टन के लक्ष्य से कम है। नए लॉन्च किए गए चीनी उत्पाद की बिक्री के चलते KSL को उम्मीद है कि, इस साल उसका राजस्व 20% बढ़ जाएगा, जो पिछले साल 16.6 बिलियन बीएचटी था।

चालुश चिंताममित ने कहा, केन ब्रांड के तहत विपणन की जाने वाली नई चीनी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है, जो उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त होता है जिन्हें अपने रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है। जीआई कार्बोहाइड्रेट और चीनी युक्त भोजन के लिए एक रेटिंग प्रणाली है। इससे पता चलता है कि प्रत्येक भोजन का सेवन करने पर लोगों के रक्त शर्करा (ग्लूकोज) के स्तर में कितनी तेजी से वृद्धि होती है।कम जीआई वाली चीनी का विकास केएसएल और सिंगापुर स्थित न्यूट्रिशन इनोवेशन कंपनी के बीच सहयोग का परिणाम है। 2023 में इस नए चीनी उत्पाद के लिए कंपनी की उत्पादन क्षमता 148 टन है। अगले साल क्षमता को बढ़ाकर 2,000 टन करने की योजना है।

उन्होंने कहा, गन्ना पेराई अवधि समाप्त होने के बाद low – GI चीनी बनाने के लिए बहुत अधिक गन्ना नहीं बचा है। लोई में कंपनी की फैक्ट्री सबसे पहले लो-जीआई चीनी का उत्पादन करने जा रही है। सा केओ में सुविधा क्षमता विस्तार के लिए निर्धारित की गई है। थाईलैंड में मार्केट लीडर मित्रफोल ग्रुप और थाई रुंग रुंग ग्रुप के बाद चीनी की बिक्री के मामले में KSL तीसरे स्थान पर है। न्यूट्रीशन इनोवेशन के मुख्य कार्यकारी मैथ्यू गॉडफ्रे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, अफ्रीका और ब्राजील में कई अन्य चीनी कंपनियों ने भी कम जीआई के साथ चीनी विकसित की है। उन्होंने कहा, हम थाईलैंड में अभिनव चीनी उत्पादों को विकसित करने का अवसर देखते हैं और हमने यहां अपने कारोबार का विस्तार करने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here