उत्तर प्रदेश: अमित शाह ने महाराजगंज में नई चीनी मिल निर्माण करने का वादा किया

महाराजगंज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी के समर्थन में एक जनसभा के दौरान विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, विपक्षी नेतृत्व की आलोचना की और महाराजगंज में एक नई चीनी मिल का वादा किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, उन्होंने लोकसभा चुनावों में अपनी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को दोष देने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि, भाजपा ने पहले पांच दौर के मतदान में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा, आज चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि है। नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया और उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को सम्मान दिया। शाह ने पिछली सरकारों पर चीनी मिलों को बंद करने का भी आरोप लगाया और वादा किया कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो महाराजगंज में एक नई मेगा चीनी मिल का निर्माण किया जाएगा। महाराजगंज में एक जून को मतदान होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हालही में उन्होंने पडरौना के उदित नरायन पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा था कि हमारी सरकार ने राज्य में 20 बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने का काम किया है। बसपा के समय में प्रदेश की 19 चीनी मिलें बंद की गई। अखिलेश यादव के समय में 10 चीनी मिलें बंद की गईं। और हमने बंद चीनी मिलें शुरू करने का काम किया और साथ ही पांच नई चीनी मिलों की स्थापना की। 38 चीनी मिलों के क्षमता में वृद्धि भी किया गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here