केंद्र का बड़ा फैसला: भारत के पहले निजी 2जी हाइब्रिड एथेनॉल प्लांट को 150 करोड़ रुपये की सहायता

नई दिल्ली: भारत सरकार ने देश के जैव ईंधन कार्यक्रम को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाले भारत के पहले निजी क्षेत्र के हाइब्रिड द्वितीय पीढ़ी (2G) एथेनॉल प्लांट को 150 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह सहायता पीएम जी-वन (PM JI-VAN) योजना के तहत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) द्वारा दी गई है। यह परियोजना प्रतिदिन 91 किलोलीटर (KLPD) एथेनॉल उत्पादन क्षमता की होगी और इसमें गन्ने की खोई (बैगास) तथा अन्य कृषि अवशेषों का उपयोग कर टिकाऊ एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। इससे भारत के बायोफ्यूल कार्यक्रम में खाद्य फसलों के बजाय कृषि अपशिष्ट आधारित कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

गन्ने की खोई से बनेगा 2जी एथेनॉल…

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह एकीकृत बायोरिफाइनरी परियोजना बायोमास गैसीफिकेशन और गैस फर्मेंटेशन तकनीकों का उपयोग करेगी। सबसे पहले कृषि अवशेषों और गन्ने की खोई को सिंथेसिस गैस (सिंगैस) में बदला जाएगा। इसके लिए अंकुर साइंटिफिक एनर्जी टेक्नोलॉजीज की तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद सिंगैस को लांजा टेक (LanzaTech) के गैस फर्मेंटेशन प्लेटफॉर्म पर प्रोसेस किया जाएगा, जहां प्राकृतिक सूक्ष्मजीवों की मदद से इसे एथेनॉल में परिवर्तित किया जाएगा।इस परियोजना में स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज (SED) बायोरिफाइनरी की इंजीनियरिंग और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि अंकुर साइंटिफिक और लांजा टेक तकनीकी भागीदार होंगे।

एथेनॉल उत्पादन के लिए नए फीडस्टॉक पर जोर…

भारत सरकार एथेनॉल मिश्रण लक्ष्यों को बढ़ाने के लिए चीनी और अनाज के अलावा अन्य स्रोतों से एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। द्वितीय पीढ़ी का एथेनॉल फसल अवशेषों और बायोमास कचरे से तैयार किया जाता है, जिनका अन्यथा सीमित उपयोग होता है या जिन्हें अक्सर खुले में जला दिया जाता है।

पराली जलाने की समस्या होगी कम…

अंकुर साइंटिफिक के प्रबंध निदेशक अंकुर जैन ने कहा कि यह परियोजना दर्शाती है कि आधुनिक गैसीफिकेशन और गैस फर्मेंटेशन तकनीकों की मदद से कृषि अवशेषों को नवीकरणीय ईंधन में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं सर्कुलर बायोइकोनॉमी के निर्माण में मदद करेंगी और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करेंगी।परियोजना से एथेनॉल उत्पादन के अलावा कृषि कचरे के वैकल्पिक उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, पराली और अन्य अवशेषों को जलाने की घटनाएं कम होंगी तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। साथ ही परिवहन क्षेत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और कम-कार्बन ईंधन की ओर संक्रमण को गति मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here